चमोली। कांग्रेस जिला कार्यालय पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार से महिला आरक्षण बिल को पास करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।