महिला दिवस पर छात्रा तनीषा ने निभाई प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी

विकासनगर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में विद्यालय प्रबंधन का कार्य छात्राओं को सौंपा गया। इसमें प्रधानाचार्य से लेकर अन्य अहम दायित्वों का निर्वह्न छात्राओं ने किया। छात्राओं ने भी इस अवसर का सदुपयोग करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाया।
विद्यालय की छात्रा तनीषा चौहान को प्रधानाचार्य का कार्यभार दिया गया। जबकि विद्या चौहान, आशा, मोनिका, सरिता, महक जोशी ने कक्षाध्यापकों का कार्यभार संभाला। इस अवसर का लाभ उठाते हुए छात्राओं ने भी विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को पूरी तरह से समझते हुए अपने दिए गए पद के दायित्वों का निर्वहन किया। प्रधानाचार्य का दायित्व निभा रही छात्रा ने कहा कि इस तरह के दायित्व मिलने से नेतृत्व क्षमता का विकास होने के साथ ही सामाजिक सरकारों के प्रति जागरूकता पैदा होती है। एक दिन प्रधानाचार्य के पद का दायित्व निभाने पर आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह चौहान, जगत सिंह, चेतन सेमवाल आदि मौजूद रहे।
सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातक महाविद्यालय में महिला दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य दीपक बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति समाज की आधारशिला है। नारी एक मजबूत परिवार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक है। मेहंदी प्रतियोगिता के तहत अवंतिका प्रथम, सुशीला द्वितीय और काजल तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, छात्र परिषद की उपाध्यक्ष शिवानी चौहान, डा. रवि कुमार, इंदिरा, दीक्षिता, प्रियंका, मनोजा चौहान, प्रियंका तोमर, रितिका चौहान, किरन चौहान, सुनीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *