आईएसबीटी में फौजी का बैग चोरी

देहरादून।  आईएसबीटी में फौजी का बैग चोरी हो गया। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि महावीर सिंह मूल निवासी गजा, टिहरी गढ़वाल ने तहरीर दी। वह सेना में हैं और उनका मकान जीवनवाला, भानियावाला में है। बीते दस सितंबर को छुट्टी से वापस लौटने पर आईएसबीटी पहुंचे। वहां उनका बैग चोरी हो गया। बैग में बैग में उनका सेना का आई कार्ड था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *