जागड़ा पर्व को हिमाचल रोडवेज भी चलाएगा बसें

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर राज्य हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को हिमाचल रोडवेज भी बसों का संचालन करेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर हिमाचल के परिवहन मंत्री ने बसों के संचालन को मंजूरी दी।
पर्व के लिए शिमला और रोडू से हनोल के लिए बसों के संचालन को मंजूरी दी गई है। हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 और 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा राजकीय मेला पर्व पर हिमाचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हिमाचल से भी श्रद्धालुओं के लिए बसों का संचालन कराने को हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से बात हुई।
उत्तराखंड रोडवेज की भी हरिद्वार से सुबह साढ़े सात बजे से हरिद्वार देहरादून विकासनगर वाया चकराता से हनोल तक बसों का संचालन होगा। देहरादून से सुबह छह से देहरादून मिनस हनोल तक और देहरादून से ही दूसरी बस देहरादून से मसूरी चकराता हनोल तक चलेगी। इसके अलावा शिमला से हनोल, नैरवा अटाल हनोल, देहरादून विकास नगर डामटा बड़कोट पुरोला मोरी हनोल, उत्तरकाशी से हनोल तक बसों का संचालन होगा। बस सेवा त्यूनी से हनोल, हनोल से त्यूनी तक चलेगी। कहा कि जागरा पर्व के समय टैक्सियों के रेट तय करने के साथ साथ एक सहिया से दसऊ जाने को भी बस और टैक्सियों की व्यवस्था रहेगी। पर्व के लिए चार ब्लॉक चकराता, कालसी, मोरी और पुरोला के एक से 12 वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 18 सितंबर को बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *