गांधी इंटर कॉलेज में पीटीए का गठन किया गया
देहरादून। गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को अध्यापक अभिभावक संघ और स्कूल मैनेजमेंट का गठन किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक कुंदन सिंह रावत, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार कौशिक समेत अन्य शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को स्कूल फुल स्लीव के कपड़े पहनाकर भेजें। साथ ही घर के पास पास पानी एकठ्ठा न होने दें।
