प्रशिक्षण शिविर का परिणाम घोषित
देहरादून। भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित सहयोग प्राशिक्षण शिविर का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें 17 प्रशिक्षुकों ने भाग लिया और सभी उत्तीर्ण हुए। प्रथम स्थान पर गीता सिंह, द्वितीय पर कृष्ण किशोर मैठाणी और तृतीय रेनु चतुर्वेदी रही। इस मौके पर वरिष्ठ संरक्षक चंद्र प्रकाश ओबरॉय, डॉ. सोहन लाल द्विवेदी, जितेंद्र सिंह मियां, आनंद सिंह रावत, पंकज पांडेय, रवि शर्मा, शारदा गुप्ता, नीतू उनियाल, प्रसन्न लाल कंडवाल, राकेश, गीता बागड़ी आदि की उपस्थिति में सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
