झबरेड़ा में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
रुड़की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता कुलदीप सैनी के आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरल स्वभाव के साथ-साथ कर्मठ मुख्यमंत्री हैं। वे प्रदेश के हित में कोई भी फैसला लेने से पीछे नहीं हटते। गांव के विकास पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस रहता है। कहा कि सरकार किसान हितों में कई योजनाएं चला रही है। सभी भाजपाइयों ने पुष्कर सिंह धामी की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर राजपाल सिंह, हितेश शर्मा, कुलदीप, सुरेंद्र सैनी, मांगेराम सैनी, यशवीर सिंह, रोहित कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश सैनी, तेजपाल सिंह, बिनेश कुमार, मनीष कुमार, पूनम देवी, रेखा सैनी, प्रीति देवी, राधा, सचिन कुमार, मुनेश देवी, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
