गणेश उत्सव पर शहर में हुए कई कार्यक्रम

रुड़की। इन दिनों शहर में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। मंदिरों, घरों और संस्थानों में गणपति बप्पा की विशेष पूजा अर्चना हो रही हैं। शहर में जगह-जगह विभिन्न प्रकार के आयोजन हो रहे हैं। श्री ओम सेवा मंडल की ओर से नगर निगम में आयोजित गणेश उत्सव के चौथे दिन नृत्य प्रतियोगिताएं कराई गई। धार्मिक और देश भक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन त्यागी, पंडित रजनीश शास्त्री व आदेश सैनी ने गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर किया। आरती में शामिल होने के लिए भक्त भी बड़ी संख्या में गणेश उत्सव में पहुंचे। इस दौरान गौरव सैनी, कुंवर अग्रवाल नीरज ठाकुर रोहन ग्रोवर आशु अग्रवाल आशीष धीमान सनी सिंगला मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, गणेश उत्सव मंडल की ओर से हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित गणेश उत्सव के चौथे दिन पूजा आरती के बाद खाटू श्याम के भजनों का गुणगान किया गया। रात्रि नौ बजे गणपति बप्पा को भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इसके साथ ही भक्त घरों में विराजमान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *