डेंगू से लड़ने को जिला पंचायत ने की तैयारी
रुड़की। जिलेभर में तेजी से फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए जिला पंचायत प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिलेभर में जिपं की टीमें कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ ही फॉगिंग भी कर रही हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिमवाल ने बताया कि सभी 44 वार्ड के लिए करीब 50 कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं । ये टीमें गांव-गांव जाकर छिड़काव और फॉगिंग करने में जुटी हैं।
