भगवानपुर में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज: धन सिंह

रुड़की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज जल्द बनाया जाएगा। मंत्री ने लोगों से नौ नवंबर तक हर हाल में आयुष्मान कार्ड बनवाने की बात कही। सीएचसी में सोमवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर तक 18 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। अभी तक केवल 10 लाख आयुष्मान कार्ड ही बनाए गए हैं। ऐसे में प्रत्येक गांव और शहर में शिविर लगाकर नौ नवंबर तक सभी लोगों के आयुष्मान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नौ नवंबर के बाद किसी भी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा। बताया कि मोबाइल ऐप से भी आयुष्मान कार्ड बनाये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *