जवान की सड़क हादसे में मौत से गांव में छाया मातम

रुड़की। छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के जवान की सहारनपुर में नांगल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी अमित कुमार (34) पुत्र विनोद कुमार सीआरपीएफ में तैनात था। सोमवार की शाम वह अपनी बाइक से सोनीपत में ड्यूटी पर लौट रहा था। सहारनपुर के नांगल गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमित के शव का मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया। इससे गांव में मातम छा गया। पुलिस सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन प्रदीप चौधरी, विधायक ममता राकेश, विधायक वीरेंद्र जाती सहित बड़ी संख्या में लोग जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *