विहिप की शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत
रुड़की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा निकाली गई शौर्य जागरण यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचने पर यात्रा में शामिल लोगों ने संतों का आशीर्वाद लिया। शौर्य जागरण यात्रा मंगलवार को लक्सर से लंढौरा होते हुए मंगलौर पहुंची। लंढौरा रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर पहुंचकर वहां के संचालक नरेश भगत आदि ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यहां से नेशनल हाईवे से होते हुए यात्रा मानक चौक स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
