शराब तस्करी में एक गिरफ्तार
रुड़की
लंढौरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जौरासी रोड रेलवे स्टेशन के निकट एक संदिग्ध युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिट्टू निवासी गांव दरेड़ा थाना पथरी बताया। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
