तंबाकू के दुष्प्रभाव से कराया अवगत
हरिद्वार
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने चिन्मय डिग्री कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। जिला सलाहकार सुनील राणा ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार तोमर के ने तंबाकू और दूसरे नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही साथ नशा मुक्त भारत अभियान से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम में विनोद कुमारी, तृषा अत्री, रोहित यादव शामिल रहे।
