आपस में लड़ रहे चाचा भतीजा गिरफ्तार
रुड़की
कोतवाली पुलिस के मुताबिक कस्बे के वार्ड नंबर एक लक्सर गांव में सतीश व सुनील आपस में चाचा भतीजे हैं। शनिवार को वह आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया तथा लक्सर कोतवाली ली आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
