युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
रुड़की
एक युवती ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। बताया कि आरोपी ने अब शादी से इन्कार कर दिया है। इसके अलावा उसकी अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है। युवती ने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने युवती को जान से मारने की धमकी दी।
