मां दुर्गा करती हैं भक्तों का कल्याण: मनोहर

 

हरिद्वार

श्यामपुर कांगड़ी के आनंद धाम में जूना अखाड़ा के कोठारी मंहत मनोहर पुरी के सानिध्य में नवरात्र के पहले दिन हवन यज्ञ कर देश में सुख-शांति की कामना की गई। कोठारी मंहत मनोहर पुरी ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि ने श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की महिमा का श्रवण कराते हुए कहा कि मां दुर्गा दुष्टों का संहार कर लोक कल्याण करती हैं। समय-समय पर मां दुर्गा ने अलग-अलग स्वरूप धारण कर भक्तों की रक्षा की। बागड़ियां मुनि महाराज ने कहा कि नवरात्रि के दिनों में श्रद्धा-समर्पण भाव से पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर लोक कल्याण करती हैं। इस मौके पर जूना अखाड़ा के श्रीमहंत पूरन गिरी, थानापति धीरेंद्र पुरी, थानापति रतन गिरी, महंत रोशन पुरी, महंत रामगिरी आदि संतों ने पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *