बालिकाओं को क्रिकेट के प्रति प्रेरित करना सराहनीय

श्रीनगर

विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम सभा रानीहाट जगत विहार खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को क्रिकेट खेल की सभी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उप जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा, पूर्व सैनिक दिनेश पटवाल एवं लक्ष्य फाउंडेशन के निदेशक जितेंद्र धिरवाण ने किया। इस मौके पर उन्होंने बालिकाओं को क्रिकेट खेल के प्रति प्रेरित करने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए आयोजकों की सराहना की। कहा कि वर्तमान में क्रिकेट में भी हमारे उत्तराखंड की बेटियों ने लोहा मनवाया है। कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर बालिकाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। वहीं प्रशिक्षण शिविर में पूर्व रणजी चैम्पियन एंव उप जिला क्रीड़ाधिकारी टिहरी ऋतु जैन की ओर से बालिकाओं को प्रशिक्षण के दौरान क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इस मौके पर आयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गौड़ ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *