पारिवारिक विवाद में भाभी ने देवर पर कराया मुकदमा
रुड़की। मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में पारिवारिक संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। गंगनगर कोतवाली को नई बस्ती निवासी ब्रिजेश देवी ने बताया कि देवर दिनेश से पुराना विवाद चला आ रहा है। 14 जुलाई को दोनों पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि देवर ने अपने परिवार के साथ मिलकर परिजनों से मारपीट की थी। इस दौरान पुत्र मधुर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
