उत्तम शुगर मिल ने बढ़ाई पेराई क्षमता

रुड़की। लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल की पेराई क्षमता 20 हजार कुंतल प्रतिदिन तक बढ़ गई है। मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उत्तम शुगर मिल में अभी तक 60 हजार कुंतल गन्ना पेराई की प्रतिदिन की क्षमता थी, लेकिन इस बार पेराई क्षमता को बढ़ाकर 80 हजार कुंतल प्रतिदिन तक कर दिया गया है। पेराई सत्र के शुरुआती दिनों में किसान गेहूं की बुवाई के लिए जल्दी गन्ने के खेत को खाली करने में जुटे रहते हैं। ऐसे में समय पर गन्ने की खरीद नहीं होने से किसानों को या तो गन्ना कोल्हुओं में बेचना पड़ता है या फिर गेहूं की बुवाई में देरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *