चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चमोली। थाना पुलिस थराली ने सुनला-थराली के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी थराली देवेंद्र पंत ने बताया कि मंगलवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान थराली के निकट सुनला के पास कार में दिग्विजय कुमार पुत्र धनी राम निवास परिनगर हाल तल्ली पनाई गौचर एवं बलदेव सिंह पुत्र दिनेश राम निवासी नागनाथ पोखरी हाल तल्ली पनाई, गौचर, जिला चमोली को 375 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव के द्वारा नशा मुक्त होगा चमोली हमारा अभियान के तहत अवैध नशे का क्रय-विक्रय करने वाले नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को चिंता का विषय मानते हुये उनके द्वारा जनपद में अधीनस्थ सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों, एसओजी को कठोर कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दीपावली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *