नवनियुक्त प्रवर्तन अधिकारी गौरव को सम्मानित किया
रुड़की
सुभाष नगर निवासी गौरव कुमार का चयन संघ लोक सेवा आयोग से प्रवर्तन अधिकारी के पद पर हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने गौरव कुमार के घर जाकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सुंदरलाल प्रजापति, पंकज नंदा, एन सिंह प्रजापति, शिमला देवी, गोवर्धन सिंह, अशोक कुमार, सुमित कुमार, आदित्य कुमार, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
