छात्र-छात्राओं ने मेरा वोट, मेरा भविष्य की ली शपथ
रुड़की
बीएसएम पीजी कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता छात्र-छात्राओं ने अवश्य मतदान करने की शपथ ली। स्वीप की नोडल अधिकारी एवं कैम्पस एम्बेसडर डॉ. सुनीता ने बताया कि वोट न देने वाला व्यक्ति बिना सुरक्षा वाला व्यक्ति होता है। यदि हम वोट नहीं देते हैं तो हम शिकायत करने का अधिकार भी खो देते हैं। हमारा वोट ही हमारा भविष्य तय करता है । कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैप्टन गौतमवीर ने कहा कि आज के दिन छात्र-छात्राएं यह संकल्प लें कि वोट अवश्य करें। हमारे देश में ऐसे कई प्रकार के निर्णय होतो हैं,जो मतदान से ही तय किए जाते हैं।
