कंपनी कर्मचारी को चाकूओं से गोदा, दो पर केस

रुड़की

निजी कंपनी में काम के दौरान दो कर्मचारियों में हाथापाई हुई। ड्यूटी के बाद बाहर निकलते ही एक कर्मचारी और उसके दोस्त ने दूसरे पर चाकूओं से हमला कर दिया। घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पिता ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। खानपुर थाने के बालावाली गांव निवासी चरण सिंह का बेटा सूरजपाल लक्सर की निजी कंपनी में कर्मचारी है। बीती रात कंपनी में सूरज का दाबकी निवासी दूसरे कर्मचारी से विवाद हुआ। अन्य कर्मचारियों ने उन्हें शांत करा दया। आरोप है कि ड्यूटी पूरी करके बाहर निकलने पर दूसरे कर्मचारी ने अपने गांव के एक और कर्मचारी के साथ मिलकर सूरजपाल को रोका और मारपीट की। बताया गया कि जान बचाने के लिए सूरज गार्डरूम की ओर भागा लेकिन उन्होंने सूरज को घेरकर चाकूओं से कई वार किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *