गौशाला से दो पशु चोरी
रुड़की
घाड़ क्षेत्र के गांव हसनपुर मदनपुर गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गौशाला में बंधे दो पशु चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार हसनपुर मदनपुर गांव निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया की गत रात्रि गौशाला में बंधे दो भैंस व एक उनका बच्चा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
