शांतिभंग में तीन भाईयों का चालान
रुड़की
जमीन के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे तीन भाईयों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर तीन भाई आपस में झगड़े रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने तीनों भाईयों को थाने लाकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
