प्रमुख वन संरक्षक ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट 

कोटद्वार(आरएनएस)।   प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से बुधवार को प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अनूप मलिक ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लैन्सडौन वन प्रभाग कोटद्वार से सम्बन्धित वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने क्षतिग्रस्त लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग को भी आम जन के लिए सुविधाजनक बनाने और गड्ढा मुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *