सवा लाख लखपति दीदी प्रदेश में बनाई जाएंगी: उनियाल
नई टिहरी(आरएनएस)। राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 64867 महिलाओं को लखपति बनाने का काम किया गया है और सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। नंदा-गौरा योजना के लिए प्रदेश सरकार ने 282 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इससे महिला सशक्तिकरण का कार्य तेजी से किया जायेगा। श्रीमती उनियाल शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि प्रदेश सरकार सीएम धामी के नेतृत्व में निंरतर विकास की ओर बढ़ रही है। पीएम मोदी को उत्तराखंड से जो लगाव है। उसका लाभ प्रदेश को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के रूप में मिल रहा है।
