व्यापारियों ने मनायी कुष्ठ आश्रम के बच्चों के साथ होली
होली है खुशियां बांटने का त्यौहार- सुनील सेठी
हरिद्वार
सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने साथियों सहित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर नन्हे मुन्हे बच्चों को पिचकारियां, गुलाल, गुब्बारे, गुझिया आदि उपहार वितरित कर उनके साथ होली मनायी। सुनील सेठी एवं महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि होली खुशीयां बांटने का त्यौहार है। लेकिन कही न कही हम उन बच्चो को भूल जाते है जो अभावों के चलते त्योहारों की खुशीयों से वंचित रह जाते है। गरीब, जरूरतमंद बच्चों के साथ मिलकर पर्व मनाने से पर्व की खुशीयां दोगुनी हो जाती हैं। होली हो या दिवाली दोनों ही खुशीयां बांटने के त्योहार है। इसलिए जितना हो सके खुशीयां बांटें। उन्होंने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति सौहार्द व आपसी मेलजोल से होली मनाने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, एसएन तिवारी, राजेश भाटिया, सुभाष ठक्कर, भूदेव शर्मा, विनोद गिरी, राजेश सुखीजा आदि उपस्थित रहे।