महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन

चमोली

गोपेश्वर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की बेलगाम वृद्धि के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ पद यात्रा की। विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि एक ओर महंगाई आग की तरह हर तरफ फैल रही है वहीं बेरोजगारी से जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट , प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी, प्रदेश सचिव युद्धवीर वर्तवाल, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र गड़िया ,देवेंद्र फर्स्वाण, रविन्द्र नेगी, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला युवा अध्यक्ष संदीप भंडारी, जिला उपाध्यक्ष विकास जुगरान, जिला महिला अध्यक्ष उषा रावत, प्रदेश सचिव रजा चौधरी , अनिता नेगी, उषा फर्स्वाण, लीला रावत , मुकुल बिष्ट, संदीप झिंकवाण, महेंद्र, राजेश्वरी देवी, राहुल कुमार, मदन लाल, भगत कनियाल, किशोरी लाल, राजेन्द्र लाल, हरिदर्शन रावत, मनीष नेगी, कैलाश झींकवान, दर्शन झींकवान, राकेश बिष्ट, मनोज कोहली, सुमित असवाल, गोविंद लाल, दर्शन लाल, उमा थपलियाल, रोहित कुमार, श्याम लाल, अनूप सिंह रावत, गुडेन्द्र बिष्ट, मातवर सिंह भंडारी, सुनीता देवी, राजेन्द्र लाल, कुंवर सिंह भंडारी, अंजू राणा, सुरेश लाल, लक्ष्मण महिपाल, दुर्गा देवी, विनीता देवी, मंगल राम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *