पछुवादून में  धूमधाम से मनाया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस  

विकासनगर

पछुवादून, जौनसार बावर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण के साथ ही प्रभात फेरी निकाली। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मिष्ठान वितरण किया गया। बुधवार को भाजपा विकासनगर मंडल कार्यकर्ताओं ने दिनकर विहार स्थित विधायक आवास पर ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। विधायक मुन्ना चौहान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति की जानकारी देने के साथ ही जनता के साथ लगातार संवाद बनाए रखने की सलाह दी। भाजपा के संस्थापक सदस्य चंदन लाल अग्रवाल ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से रूबरू कराया। ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से बरोटीवाला में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विधायक चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नपा अध्यक्ष शांति जुवांठा, बीना डोभाल, गौरव चावला, अनुज गुलेरिया आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, सुद्धोवाला मंडल की ओर से भाऊवाला में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, कविता छेत्री आदि मौजूद रहे। हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर में भाजपा के झंडे लगाने के साथ ही मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, राहुल शर्मा, संतोष रावत आदि मौजूद रहे। सहसपुर मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से होरावाला में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान अरविंद सोलंकी, संजय नौटियाल आदि मौजूद रहे। जौनसार बावर के कालसी ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुना। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, कुंदन सिंह चौहान, विरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। साहिया मंडल कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर फल वितरित किए। इस दौरान मंडल प्रभारी नीरज चौहान, अमर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। चकराता में मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी। इस दौरान विवेक अग्रवाल, हरबंश कुकरेजा, अनिल चांदना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *