दो वाहनों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, 10 घायल

चमोली

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बृहस्पतिवार देर रात दो वाहनों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।सूचना पर पांडुकेश्वर चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में बोलेरो में सवार मोनू पुत्र राम रतन निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सभी 10 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया। इनमें से सात घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर किया गया जबकि तीन घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *