जहांगीरपुरी हिंसा के मामले मंे दो और गिरफ्तार

नई दिल्ली

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती यानी 16 अप्रैल को शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जफर और बाबुद्दीन के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए ये दोनों आरोपी रिश्ते में भाई लगते हैं।
इन दोनों आरोपियों जफर और बाबुद्दीन पर आरोप है कि इन लोगों ने भीड़ में शामिल होकर हिंसा की थी। जहांगीरपुरी हिंसा में इन दोनों का भी अहम रोल है। बता दें कि जहांगीरपुरी हिंसा केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और 3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज चुकी है। पुलिस की मानें तो आरोपी जफर और बाबुद्दीन का हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार से भी कनेक्शन सामने आया है। ये दोनों आरोपी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को जानते हैं। अंसार पर हिंसा वाले दिन शोभायात्रा में शामिल लोगों पर कांच की बोतलों से हमला करने का आरोप है। इतना ही नहीं, ये दोनों तलवार भी लहरा रहे थे। अभी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के पास अंसार समेत 9 आरोपी हैं, जिनसे लगातार पुलिस पूछताछ कर और आरोपियों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *