बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने की योगी से मुलाकात

ऽबसपा कार्यकाल मंे बने स्मारकों की बदहाली को लेकर दिया ज्ञापन

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। इसी बीच गुरुवार को बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई है। उनके साथ यूपी चुनाव में पार्टी के एकमात्र जीते विधायक उमाशंकर सिंह भी मौजूद थे। उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा सीट से बीएसपी विधायक हैं। सीएम योगी से बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा और विधायक दल के नेता उमा शंकर सिंह 5 कालीदास आवास पर मिलने पहुंचे। बसपा के दो प्रमुख नेताओं ने सीएम योगी से मिलकर एक पत्र भी सौंपा है। बताया जा रहा है कि, इस पत्र में यह मांग की गई है कि, बसपा शासनकाल में प्रदेश की राजधानी समेत अन्य जिलों में बनाए गए स्मारकों की देखरेख और पार्कों में बदहाल स्थिति के सम्बंध में चर्चा की गई।
वहीं, मायावती ने कहा कि बीते दस साल से बसपा शासनकाल में बनाए गए पार्कों-स्मारकों की देखभाल नहीं होने की वजह से बदहाल व्यवस्था हो गई है। इस पर तत्काल यूपी सरकार को ध्यान देना चाहिए। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया कि बसपा शासन काल में बने स्मारकों के रखरखाव में भारी हीलाहवाली की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट सीएम योगी को दी है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्मारकों की देखरेख में गड़बड़ी से संबंधित रिपोर्ट के जरिए बसपा के दोनों नेताओं ने सीएम से इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि प्रदेश में बसपा शासनकाल के दौरान कई स्मारकों का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2007 से 2012 के बीच कराए गए इन निर्माणों पर पिछले 10 साल में अधिक ध्यान नहीं दिया गया। इस संबंध में बसपा की ओर से एक सर्वे कराया गया, इसमें पाया गया कि स्मारकों की देखरेख में हीलाहवाली चल रही है। अधिकारियों के स्तर पर भी इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। बसपा महासचिव और विधायक ने इस मामले में विशेष रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की, ताकि स्मारकों को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *