ऑटो पलटने से छह यात्री घायल

ऋषिकेश

आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में सड़क पर ऑटो पलटने से छह यात्री घायल हो गए। जिन्हें ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन को हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहे थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर आईडीपीएल स्थित दुर्गा मंदिर के निकट सामने से आ रहे वाहन को बचाते हुए ऑटो सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार सूरत, गुजरात निवासी किरण लाल पुत्र हंसमुख, कुणाल व्यास पुत्र निलेश कुमार, पीयूष पटेल पुत्र जगदीश, केयूआर पटेल पुत्र अश्वनी, चिराग पुत्र नटवरलाल और राहुल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया है। किरण लाल ने बताया कि वह सभी गुजरात निवासी हैं। जिन्होंने केदारनाथ के लिए पंजीकरण कराया हैं। उनको केदारनाथ दर्शन की अनुमति मिल चुकी है। ऋषिकेश से शनिवार की सुबह केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। चिकित्सकों का कहना है कि घायलों की हालत सामान्य है । जिन्हें देर शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी। कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया की यात्रियों को हल्की चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *