50 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार

ऋषिकेश

तीर्थनगरी ऋषिकेश के श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत महाविद्यालय और नेपाली संस्कृत विद्यालय में यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कुल 50 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया। सभी बटुकों ने गुरु के आदेश पर विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट पर वैदिक ब्राह्मण महासभा ने सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्रोच्चार व अनुष्ठान के साथ श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के 10 नवीन छात्रों का उपनयन संस्कार किया गया। मौके पर आचार्य मुकुंद उपाध्याय, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, पदमाकर, वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य मणिराम पैन्यूली, महामंत्री आचार्य महेश चमोली, श्री मुनीश्वर वेदांग महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जनार्दन कैरवान, जितेंद्र प्रसाद भट्ट, शिव प्रसाद सेमवाल, गंगाराम व्यास, शिव स्वरूप नौटियाल, जगमोहन मिश्रा, शंकर भट्ट, सुरेश पंत, राजेन्द्र व्यास, अमित कोठारी, नरेंद सकलानी, सौरभ सेमवाल, मनोज चमोली, रामकृष्ण कोठियाल, नवीन भट्ट, डॉ. दयाकृष्ण, विजय जुगलान, विनोद गैरोला, जयकृष्ण जुयाल, अर्जुन गौतम आदि उपस्थित रहे। उधर, नेपाली संस्कृत विद्यालय में विधि विधान के 40 बटुकों को यज्ञोपवीत संस्कार के तहत जनेऊ धारण कराया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधक ललित डंग, प्रधानाचार्य ओमप्रकार पूर्वाल, सुनील भगत, राजेंद्र चमोली, राकेश लसियाल, कमलेश पैन्यूली, शांति प्रसाद बहुगुणा, कामेश्वर लसियाल, मनोज कुमार, पूनम खरोला, हर्षपति धस्माना, सुभाष प्रसाद नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *