कैंप कर्मचारी की हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल

ऋषिकेश

कैंप कर्मचारी की हत्या के आरोप में फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया की 13 मई की देर रात को घट्टूगाड़ में म्यूजिक बजाने को लेकर दो कैंप संचालकों में विवाद हुआ। जिसमें एक शिवालिक कैंप के कर्मचारी माला निवासी यशपाल सिंह नेगी पर एकलव्य कैंप के संचालकों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया है। जिसके बाद ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया की मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस ने मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक चौहान और नवदीप को कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में एक अज्ञात आरोपी की भूमिका की पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *