5 जून तक करें प्लास्टिक इंजीनियरिंग कोर्स हेतु आवेदन
ऋषिकेश
सिपेट संस्थान डोईवाला में डिप्लोमा कोर्स के लिए 19 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए पांच जून तक आवेदन किया जा सकता है। डोईवाला स्थित सिपेट संस्थान के केंद्र प्रमुख अभिषेक राजवंश ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान द्वारा सिपेट प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में प्रवेश लिया जा सकता है। सिपेट प्रवेश परीक्षा 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून है। इसकी प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जून घोषित की गई है। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। प्लास्टिक इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है। डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने की योग्यता 10वीं पास है। 12वीं विज्ञान वर्ग के सभी छात्र छात्राएं लेटरल एंट्री के माध्यम से डायरेक्ट द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 रुपये है तथा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 250 रुपये है।
