डंपर ने 18 बकरियों को रोंदा

रुद्रपुर

बेकाबू डंपर चालक ने सिसौना में 18 बकरियों को रौंद दिया। सभी बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी। आक्रोशित भीड़ ने डंपर का पीछा कर रोक लिया। चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। रविवार को मानीराम, मदनराम पुत्र हरकराम, जीवन सिंह पुत्र भगवान सिंह, खीम सिंह पुत्र हरक सिंह निवासी कल्याणपुर की बकरियों को डंपर ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डंपर ओवरलोडेड था और अनियंत्रित गति से चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि खनन वाहन तेजी से चलने से आए दिन हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि डंपर चालक को घायलावस्था में पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके शरीर में चोट है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *