आरसीबी ने पिछले सत्र में टिम को केवल एक सत्र में दिया था अवसर
मुम्बई
रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले टिम डेविड की आज भले ही आरसीबी जमकर प्रशंसा कर रही है पर उसे यह नहीं भूलना चाहिये कि जब डेविड पिछले सत्र में उसके साथ थे तब इस खिलाड़ी को एक मैच में ही खेलने का अवसर मिला था। इस सत्र में मुम्बई इंडियंस के टिम ने 11 गेंद पर 34 रन बनाकर उसे दिल्ली कैपिटल्स पर जीत दिलाई थी। इसी कारण आरसीबी को अंतिम चार में प्रवेश मिला है।
सिंगापुर के टिम डेविड को साल 2021 के दूसरे चरण में आरसीबी ने टीम में शामिल किया था। तब उन्हें केवल चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलने का अवसर मिला था। टिम के रिकॉर्ड को देखते ही मुंबई ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपए की बड़ी राशि में खरीदा था। इस खिलाड़ी ने आईपीएल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खेला है। इस खिलाड़ी ने अबतक 97 मैच की 91 पारियों में 34 की औसत से 2151 रन बनाए हैं। जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 163 का है। मुंबई इंडियंस की ओर से हालांकि वह इस सत्र में केवल 8 ही मैच खेल पाये हैं जिसमें इस खिलाड़ी ने 37 की औसत से 186 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 46 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।
