बीसीसीआई ने एकदिवसीय विश्वकप के लिए 20 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया
मुम्बई
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल देश में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए 20 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया। बीसीसीआई ने कहा कि विश्वकप से पहले इनकी फिटनेस का खास ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कहा कि कहा है कि टीम के चयन में यो-यो टेस्ट और पर्याप्त घरेलू सत्र खेलना भी जरुर होगा। बीसीसीआई की रविवार को यहां हुई समीक्षा बैठक में ये फैसला किया गया। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी मानद सचिव जय शाह कप्तान रोहित शर्मा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ क्रिकेट के प्रमुख (एनसीए) वीवीएस लक्ष्मण और वरिष्ठ पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने भी भाग लिया। बीसीसीआई ने इस बैठक में यह भी कहा कि टीम के भविष्य दौरा कार्यक्रम की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ मिलकर आईपीएल 2023 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की निगरानी करेगा। यह बैठक श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले हुई।
बीसीसीआई ने यह भी कहा कि बैठक में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के रोडमैप के साथ बैठक के दौरान खिलाड़ी की उपलब्धता कार्यभार प्रबंधन और फिटनेस मापदंडों के मुद्दों पर भी बात हुई।
