दक्षिण कोरिया में कोरोना के 26,344 नये मामले आए सामने

सोल

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 26,344 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढक़र मंगलवार को 17,993,985 हो गयी। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार, पिछले एक दिन के मुकाबले दैनिक मामलों में 9,975 की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि यह एक हफ्ते पहले सामने आये 35,104 मामलों की अपेक्षा कम है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना था कि ओमिक्रॉन संस्करण में कमी आने के बाद दैनिक केसलोड में गिरावट आई है, जो मार्च के मध्य में चरम पर था। नए मामलों में, 43 विदेशों से आये संक्रमित लोग हैं जो कुल मिलाकर 32,571 हो गए। गंभीर स्थिति में रहने वाले संक्रमित लोगों की संख्या इस वक्त 232 है, जो पिछले दिन के मुकाबले सात अधिक है। इसके अलावा, 19 और मौतों की पुष्टि हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 24,006 हो गई है। कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *