पुण्यतिथि पर दी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आसाराम सैनी को श्रद्धांजलि

रुड़की

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आसाराम सैनी की 31 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ग्राम जलालपुर डाडा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सुरेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि उनके पिता जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण आज हमारा देश आजाद है। शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के भांजे श्रीगोपाल नारसन ने आजादी के सिपाही बाबू आसाराम के आजादी के संघर्ष की दास्तां सुनाई। श्रद्धांजलि सभा में रतन लाल सैनी, धूम सिंह सैनी, राजीव सैनी, मोहित सैनी, कुंवर पाल सिंह,ओम प्रकाश सैनी, धर्म पाल सिंह, इसम सिंह, नवीन शरण निश्चल, डॉ. संजीव कुमार सैनी, शशांक सैनी, महावीर सिंह, चरण सिंह, यादवेंद्र शरण, कविता सैनी, पूजा सैनी, मधु सैनी, प्रेमलता सैनी, कमलेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *