शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की
रुड़की
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगा किनारा में शनि देव जन्म उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तीन दिन से पूजन चल रहा था। सोमवार को यह पूर्ण हुआ। शनि देव की मूर्ति को स्नान व श्रृंगार करवाया गया। इसके बाद यज्ञ व प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार को तीन योग सोमवती अमावस्या, वट सावित्री व्रत व शनि जयंती था। सौभाग्यवती स्त्रियां ने अपने अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत किया वहां वट वृक्ष का पूजन करके ईश्वर से अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान राम गोपाल पाराशर, अध्यक्ष सुभाष सरीन, प्रमोद जौहर, विजय सेठी, सुभाष शर्मा, एसके शर्मा, महेंद्र, सविता, सरिता गोयल, राजबाला, मधु, राजकुमारी, चांदनी, दीक्षा, बीना रानी, लव कुश आदि मौजूद रहे।