कैबिनेट मंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा
देहरादून
देर रात से भारी बारिश के कारण देहरादून के राजपुर के काठ बंगला सहित जोहडी रोड, टिमली मानसिंह तथा किशनपुर क्षेत्र में अत्यधिक नुकसान के चलते कृषि मंत्री ने अपने आज के सभी दिवस कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इस अवसर पर मंत्री जोशी आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। विदित हो कि काठबंगला में तीन लोग मलवे में दबे हैं। बचाव कार्य जारी है। कृषि मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचकर स्वयं राहत बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कार्यालय में समीक्षा अधिकारी देव रावत के द्वारा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जोशी आज मसूरी दौरे पर थे, जहां उन्हें मेजर ध्यानचंद होकी टूर्नामेंट के समापन समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना था।
