कलेक्टर आदेश के उल्लंघन का, रेस्टोरेंट एंड बार मैनेजर पर केस दर्ज

इंदौर,

देर रात तक संचालित हो रहे रेस्टोरेंट और बार को संचालित करने वाले मैनेजर पर कलेक्टर आदेश के उल्लंघन करने का कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज किया है । पुलिस के अनुसार बीती रात बीट जवान राउंड पर थे। उन्होंने देखा बिचौली मर्दाना स्थित एकेडना रेस्टोरेंट एंड बार में शोर-शराबा हो रहा है। मौके पर पहुंचे तो आरोपी अखिलेश नागर रेस्टोरेंट को निर्धारित समय बाद भी संचालित कर ग्राहकों को शराब परोस रहा था । जवानों ने रेस्टोरेंट कर्मियों देवेंद्र राठौर और कमलेश कापरे के बारे में मैनेजर से जानकारी चाही तो उसने दोनों की थाने पर जानकारी नहीं देने की बात कही । मैनेजर अखिलेश पर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *