एम्बुलेंस नही पहुंची, घायल युवक की हो गई मौत

इंदौर

रोड़ एक्सीडेंट में घायल युवक करीब एक घंटे तक सडक पर पड़ा तड़पता रहा। समय पर पुलिस भी पहुंच गई उसके पहले लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी लेकिन खबर करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहूंची तो पुलिस की एफआरवी से ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चूकी थी। दिनेश पिता दिलीप निवासी डकाच्या उम्र तीस वर्ष को घायल अवस्था में इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय में डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। दिनेश के परिजनों के अनुसार वह बाइक में पेट्रोल भराकर वहां से घर की औय आ रहा था तभी रास्ते में किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। करीब 1 घंटे तक वह सडक पर पड़ा रहा, वहां लोगों की भीड़ भी जमा हुई। पुलिस भी पहुंची, लेकिन सभी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। दिनेश के परिजनों की जिद के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस की एफआरवी से ही दिनेश को निजी अस्पताल पहुंचाया और दिनेश को वहां से एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दिनेश को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *