तंबाकू की लत से बर्बाद हो रहा जीवन

रुड़की
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बीएसएम पीजी कॉलेज में तंबाकू उत्पादों के सेवन नहीं करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक रजनीश शर्मा, प्राचार्य डॉ. गौतमवीर ने किया। कार्यक्रम में रजनीश शर्मा ने कहा कि आज जब युवा पीढी में तंबाकू सेवन का चलन बढ़ रहा हैं। ऐसे समय में जागरूकता के लिए चलाया गया शपथ हस्ताक्षर अभियान सार्थक है। भारत में यह समस्या इसलिए भी मुश्किल है कि इसे लोग श्रंखलाबद्ध तरीके से प्रयोग करते हैं। अकेले भारत में 20 लाख से ज्यादा लोग तंबाकू का सेवन करने के कारण मुंह, फेफड़ों आदि की बीमारी के कारण मर जाते हैं। पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर से होने वाली मौतों में से 90 प्रतिशत और महिलाओं में 80 प्रतिशत धूम्रपान के कारण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *