जून आखिरी तक मिल जाएंगे चालीस बेड

रुड़की

सिविल अस्पताल को जून आखिर तक चालीस बेड और मिल जाएंगे। फैब्रिकेटेड वार्ड का सीएमएस और अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ने निरीक्षण किया। वर्तमान में सिविल अस्पताल में 106 बेड हैं। मरीजों की भीड़ के आगे यह बेड कम पड़ जाते हैं। खासतौर से जब कोविड के मामले ज्यादा आए तब बेड मिलने मुश्किल हो गए। बेडों की जरूरत को देखते हुए मुख्य भवन के ऊपर फैब्रिकेटेड वार्ड बनाना शुरू किया गया। इसमें आठ कमरे बनाए जाने हैं। इन कमरों में कुल चालीस बेड लगाए जाएंगे। जून के आखिरी तक अस्पताल को यह हैंडओवर कर दिए जाएंगे। काम को देखने के लिए मंगलवार को सीएमएस डॉ. संजय कंसल और अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी नवीन नवानी पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *