ब्रेकअप के बाद युवक के आत्महत्या करने पर ट्रोल हुई लडक़ी

हासन ,

कर्नाटक में एक लडक़ी के पूर्व प्रेमी के आत्महत्या करने के बाद उसे (लडक़ी) व उसके पिता को ट्रोल का सामना करना पड़ा। सकलेशपुर तालुक के हलेबेलूर गांव में पिछले शुक्रवार को 24 वर्षीय अनिल ने अपने प्रेमिका के घर के सामने जहर खा लिया। वह रिकवर नहीं हो सका और बुधवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इसके बाद अनिल के दोस्तों ने लडक़ी और उसके माता-पिता को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अनिल की मौत के लिए लडक़ी और उसके माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया। लडक़ी और उसके माता-पिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी गई हैं, जिससे लडक़ी के परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है।
पुलिस के मुताबिक कॉफी प्लांटर का बेटा अनिल उक्त लडक़ी से प्यार करता था। अनिल के दोस्तों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कपल 8 साल तक रिलेशन में था। लेकिन, जब लडक़ी के परिवार को प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया गया। उन्होंने उसका फोन छीन लिया और उसे किसी से बात करने से भी रोक दिया। अंत में उन्होंने उसे उसके साथ संबंध तोडऩे के लिए मना लिया।
अनिल इसके बाद लडक़ी के घर गया लेकिन लडक़ी के परिवार वालों ने उसे डांटा और उसे परेशान न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कथित तौर पर उसे अपने घर से बाहर भी कर दिया। इलाज के बाद, अनिल ने लडक़ी के घर के ठीक सामने जहर खा लिया और हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। सकलेशपुर टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *